Sushil Kumar Modi passed away: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे। आपको बता दें सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) ने पिछले महिने ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर कैंसर होने की जानकारी दी थी। सुशील मोदी के निधन की जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी है। सुशील कुमार मोदी ने एम्स में अंतिम सांस ली।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा
गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत राजनीति जगत की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके…
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) May 13, 2024
पढ़ें :- Nepal Petrol Crisis : नेपाल में अब दो दिन का साप्ताहिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में नया टाइम लागू
हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति
पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे… pic.twitter.com/160Bfbt72n
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2024
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता, श्री सुशील कुमार मोदी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित था। उन्होंने बिहार में पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए काफ़ी परिश्रम किया।…
पढ़ें :- होर्मुज जलड़मरूमध्य खोलने के लिए सल्तनत और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के बीच चर्चा शुरू
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) May 13, 2024