मुंबई। महाराष्ट्र में हाल ही में कांग्रेस को बड़ा झटका देते युवा नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) ने ऐसा बयान दिया है जो प्रदेश की सियाशी तपिश को और बढ़ाएगा। मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की सरकार में मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) ने खुलासा किया है कि बीजेपी (BJP) ने उन्हें और उनकी बेटी प्रणीति शिंदे को ऑफर दिया है। उन्होंने ये भी साफ किया वह कभी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।
पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : लियोनल मेसी, बोले- शायद वह अगला विश्व कप नहीं खेल पाएंगे! बयान ने फैंस के बीच मचा दी हलचल
सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) ने ये खुलासा सोलापुर के अक्कलकोट तालुका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया। शिंदे ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने मुझे और प्रणीति शिंदे को ऑफर दिया है। भले ही बीजेपी (BJP) पेशकश करे, लेकिन कांग्रेस हमारे खून में है। हम कांग्रेस कभी नहीं छोड़ेंगे। सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि मैं दो बार चुनाव हार चुका हूं। प्रणीति और मेरे लिए बीजेपी (BJP) में शामिल होने का ऑफर आया है, लेकिन अब यह कैसे संभव है? जिस मां की गोद में हम बड़े हुए। जहां हमने अपना बचपन और जवानी बिताई। उसे कैसे भूला जाए? अब मैं 83 साल का हूं। तो अब मैं कैसे कह सकता हूं कि जो बीजेपी (BJP) कह रही है वह सही है। सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) ने यह भी कहा कि आप भी जानते हैं कि प्रणीति बीजेपी (BJP) के झांसे में नहीं आएंगी।
पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे ने और क्या कहा?
पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) ने कहा कि राजनीति में हार और जीत होती रहती है। ऐसा ही हुआ जब पंडित जवाहरलाल नेहरू चुनाव हार गए थे। पंडित नेहरू ने कहा था कि छोटे बच्चे को शुरू में सहारा देना पड़ता है। फिर वह अपने आप चलने लगता है। वह चलते-चलते गिर जाता है और फिर खड़ा हो जाता है। गिरकर फिर उठना… फिर वह चलने लगता है।
सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) ने कहा कि ये उदाहरण ऐसा है कि इंसान को तकलीफ होती है लेकिन फिर ताकत मिलती है। किसी बात की चिंता मत करो। खराब दिन भी निकल जाएंगे। हमारे पास फिर से गौरवशाली दिन होंगे। मुझे इस बात का यकीन है। कांग्रेस को जनता का समर्थन प्राप्त है। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के भी अच्छे दिन आएंगे।
पढ़ें :- DDLJ Statue London : लंदन के लेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज मूर्ति का अनावरण, ऐसा था शाहरुख खान और काजोल का रिएक्शन
सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) मनमोहन सिंह सरकार (Manmohan Singh Government) के दौरान देश के गृह मंत्री थे। इसके अलावा उन्होंने देश के बिजली मंत्री का पद भी संभाला। वह 2004-2006 के दौरान आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे। कांग्रेस में सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) का कद है। इसके अलावा सोलापुर जिले (Solapur District) में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। उनकी बेटी प्रणीति भी विधायक हैं।