Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream secret : सपने में अपने आप को उड़ते हुए देखना माना जाता है शुभ, जानिए स्वप्न में स्वयं को देखने का क्या फल है

Dream secret : सपने में अपने आप को उड़ते हुए देखना माना जाता है शुभ, जानिए स्वप्न में स्वयं को देखने का क्या फल है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream secret: सपने भविष्य का आईना हैं।अधिकतर लोगों को सपनों की रहस्यमयी दुनिया के रहस्यों के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। सपनों के संकेत भविष्य की की राह आसान करते हैं। रात में देखे गए सपनों को लेकर दिन में उलझन बनी रहे और में तरह तरह के ख्याल आते रहे तो इसके समाधान के लिए धार्मिक ग्रंथों का सहारा लेना आवश्यक हो जाता है।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

स्वप्न शास्त्र में सपनों की रहस्यमयी दुनिया के रहस्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। सपने में अपने आप को देखने के भी शुभ या अशुभ फल होते हैं। आइये जानते है कुछ ऐसे सपनों के बारे जो जीवन बदलाव का कारण बन जाते है।

सपने में खुद को देखना

1.स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर स्वप्न का महत्व पूर्ण होता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में स्वयं को रोते हुए देखना शुभ माना जाता है।

2.सपने में  स्वयं को बीमार देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना इस बात को सूचित करता है कि आने वाले समय में आपको कोई बीमारी होने वाली है।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

3.अपने आप को सपने में उड़ते हुए देखना अच्छा स्‍वप्‍न माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके सभी काम बनने वाले है।

4.सपने में  खुद की दाढ़ी बनाना या बनवाते हुए देखने का मतलब है कि वैवाहिक समस्याएं जल्द दूर होने वाली हैं।

5.सपने में बाल झड़ना या नाखून टूटने का सपना भी भविष्य में होने वाले किसी न किसी बीमारी के बारे में बताता है।

 

पढ़ें :- Mohini Ekadashi 2024 : कब है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
Advertisement