चाट एक ऐसी स्ट्रीट फूड है जो हर उम्र के लोगों की जान होती है। चाट बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के दिलों पर राज करता है। इस क्रेविंग फूड को भला कौन नही पसंद करता है। इसका तीखा, मीठा और चटपटा स्वाद हर किसी को खूब भाता है। ऐसे में अगर आपका मन चाट खाने का कर रहा है, लेकिन आप इसे हेल्दी तरीके से बनाना चाहते हैं, तो स्वीट कॉर्न चाट आपके लिए परफेक्ट है। स्वीट कॉर्न चाट न केवल बनाने में आसान है, बल्कि यह पौष्टिक भी है। आइए जानें इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक
कितने लोग के लिए – 2
1 – 1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
2 – 1 छोटा आलू
3 – 1 छोटा प्याज
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा
4- छोटा टमाटर
5 –1 हरी मिर्च
6 – 2-3 टेबलस्पून हरा धनिया
7 – 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
8 – 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
पढ़ें :- Traditional Country Recipes Power : पारंपरिक देशी व्यंजनों में छिपा है स्वाद और पावर का खजाना, सेहत और दिमाग के लिए जरूरी
9 – 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
10 – 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
11 – 1 टेबलस्पून नींबू का रस
12 – 1/4 कप सेव
13 – 2 टेबलस्पून इमली की चटनी
14 – 2 टेबलस्पून हरी चटनी
पढ़ें :- रामदेव खुद लोगों का रोग ठीक करते हैं, पर अपना इलाज AIIMS में कराते हैं : बृजभूषण शरण सिंह
विधि :
स्टेप 1 –स्वीट कॉर्न को प्रेशर कुकर या पैन में थोड़े नमक डालकर उबाल लें। अगर फ्रोजन कॉर्न इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे गर्म पानी में 2-3 मिनट तक भिगोकर रखें और फिर पानी निथार लें।
स्टेप 2 –इसके बाद आलू को उबालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 3- अब प्याज, टमाटर, हरा धनिया और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
स्टेप 4 – इसके बाद एक बड़े कटोरे में उबले हुए स्वीट कॉर्न, कटा हुआ आलू, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें।
स्टेप 5 –अब इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।अगर आप चाहें, तो इसमें थोड़ी इमली की चटनी और हरी चटनी भी मिला सकते हैं।
स्टेप 6 -चाट को एक सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटा हरा धनिया और सेव डालें।
पढ़ें :- Multigrain Roti : मल्टीग्रेन आटे को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता , जानें मिक्स आनाज की रोटी के फायदे
स्टेप 7 -स्वीट कॉर्न चाट बनकर तैयार है। इसे तुरंत गर्मागर्म सर्व करें।