Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2022: अंपायर से छेड़खानी करते हुए दिखे युजवेंद्र चहल, VIDEO वायरल

T20 World Cup 2022: अंपायर से छेड़खानी करते हुए दिखे युजवेंद्र चहल, VIDEO वायरल

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में भारत को हार मिली, जबकि साउथ अफ्रीका मैच जीत ​गया। युजवेंद्र चहल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी मौका नहीं मिला। हालांकि, इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

पढ़ें :- टीम इंडिया के नए कोच के लिए BCCI ने मांगे आवेदन; उम्मीदवारों के सामने रखीं ये शर्तें

इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, भारतीय पारी चल रही थी और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज वायने पार्नेल गेंदबाजी कर रहे थे। पार्नेल का दूसरा ओवर था और भारतीय पारी का यह तीसरा ओवर था। पार्नेल की पांचवीं गेंद पर केएल राहुल कुछ दिक्कत में नजर आए, जिसके चलते कुछ देर के लिए मैच भी रोकना पड़ा।

पढ़ें :- IPL Match Today: गुजरात समेत तीन टीमें हो चुकीं बाहर; आज लखनऊ और दिल्ली की किस्मत का होगा फैसला

इस दौरान चहल ड्रिंक्स के साथ मैदान पर आए थे। ब्रेक के दौरान चहल को अंपायर से छेड़खानी करते हुए देखा गया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि, इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया मैनेजमेंट ने आर अश्विन को युजवेंद्र चहल की जगह तरजीह दी है।

 

Advertisement