1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ ,सीएमओ ने रद्द किए आज के सारे कार्यक्रम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ ,सीएमओ ने रद्द किए आज के सारे कार्यक्रम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) के मंगलवार को अस्वस्थ होने की खबर आ रही है। सीएम हाउस में डॉक्टरों की टीम लगातार उनका देखरेख कर रही है। स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई है। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) अस्वस्थ हो गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) के मंगलवार को अस्वस्थ होने की खबर आ रही है। सीएम हाउस में डॉक्टरों की टीम लगातार उनका देखरेख कर रही है। स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई है। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) अस्वस्थ हो गए हैं। इसलिए आज उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार आज भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Former Chief Minister Sushil Kumar Modi) के अंतिम संस्कार में भी शामिल होने वाले थे।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी, बोले- भारत बन रहा है अवसरों का नया केंद्र, चार देशों का समूह आज 21 की संख्या तक पहुंचा

राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार

इधर, सीएम नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के अस्वस्थ होने की खबर आने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई थी। इसमें लिखा गया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Former Chief Minister Sushil Kumar Modi)  के निधन पर मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।

सुशील मोदी का निधन अपूरणीय क्षति : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने उनकी धर्मपत्नी जेसिस जार्ज से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। वहीं सीएम नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से कामना की है कि स्व. सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

पढ़ें :- विनोद कुमार साहनी की हत्या पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंत्री संजय निषाद को धरने पर बैठना पड़ा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...