1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Match Today: गुजरात समेत तीन टीमें हो चुकीं बाहर; आज लखनऊ और दिल्ली की किस्मत का होगा फैसला

IPL Match Today: गुजरात समेत तीन टीमें हो चुकीं बाहर; आज लखनऊ और दिल्ली की किस्मत का होगा फैसला

IPL Match Today: आईपीएल 2024 का 63वां मुकाबला सोमवार को बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच अंक बराबर बांट दिये गए। इस तरह से गुजरात की टीम 13 मैचों में 11 अंकों के साथ एलिमिनेट हो गयी। वहीं, आज मंगलवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच करो-या-मरो का मैच खेला जाना है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL Match Today: आईपीएल 2024 का 63वां मुकाबला सोमवार को बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच अंक बराबर बांट दिये गए। इस तरह से गुजरात की टीम 13 मैचों में 11 अंकों के साथ एलिमिनेट हो गयी। वहीं, आज मंगलवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच करो-या-मरो का मैच खेला जाना है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार शाम 7.30 बजे से खेले जाने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को किसी भी कीमत पर जीत हासिल करनी होगी। अगर टीम यह मैच हार जाती है तो वह एलिमिनेट होने वाली पांचवीं टीम बन जाएगी, क्योंकि टीम के 14 मैचों में 12 अंक ही रह जाएंगे। दूसरी तरफ, लखनऊ सुपरजाएंट्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने का अच्छा मौका है। हालांकि, लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ इस मैच में और अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को भी धूल चटानी होगी। टीम का नेट रन रेट बहुत खराब है और अगर वह एक भी मैच हारती है तो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। दोनों मैच जीतने से उसके 16 अंक हो जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स 64वां आईपीएल मैच, कब खेला जाएगा? 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स 64वां आईपीएल मैच मंगलवार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स मैच, कहां खेला जाएगा? 

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स मैच, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स मैच, का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे? 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...