नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) और शहबाज शरीफ सरकार (Shahbaz Sharif Government) ने फैसला किया है कि वे अपनी क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में उतारेंगे जरूर, लेकिन 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। अब यह बात तो पूरी दुनिया को पता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच कितना हाई वोल्टेज वाला होता है। वह भी अगर विश्व कप में हो तो यह मैच दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन जाता है। अब अगर किसी मैच को एकसाथ इतने करोड़ लोग देख रहे हैं तो जाहिर है कि उसमें दिखाए जाने वाले विज्ञापनों की कीमत भी काफी ज्यादा होगी। जरा अंदाजा लगाई कि टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) में भारत-पाक मैच नहीं होता है तो विज्ञापन कंपनियों को कितने रुपये का नुकसान होगा।
पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं
भारत-पाक के बीच होने वाले मैच से जियोहॉटस्टार जैसे ब्रॉडकास्टर्स, आईसीसी (ICC) और मैच के स्पांसर्स को भी भारी मुनाफा होता है। ये मैच इन सभी के लिए मोटी कमाई का जरिया बन जाते हैं, लेकिन आखिरी वक्त पर पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से इनकार के इन सभी को तगड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। आइये समझते हैं कि ऐसे मैच में विज्ञापन की दरें कितनी होती हैं और एक मैच में कुल कितने रुपये का नुकसान पाकिस्तान की जिद की वजह से होगा।
विज्ञापन के रेट आसमान पर
आमतौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी के इवेंट में विज्ञापन का रेट 25 से 40 लाख रुपये प्रति 10 सेकंड रहता है, लेकिन विश्व कप जैसे आयोजनों को देखते हुए इसकी कीमत 50 से 60 लाख रुपये प्रति 10 सेकंड तक जा सकती है। साल 2024 के टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच (India-Pakistan Match) के लिए 10 सेकंड के विज्ञापन 40 लाख रुपये वसूले गए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो टी-20 विश्व कप 2026 के लिए यह कीमत और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
विश्व कप मे कितनी होगी विज्ञापन की दर
पढ़ें :- शिवम दुबे छिपकर 3rd AC में ट्रेन से कर रहे थे सफर, जब TC ने पूछा 'ये वही क्रिकेटर हैं?' जानें- फिर क्या हुआ
वैसे तो इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया जाता है, लेकिन बाजार से जुड़े एक्सपर्ट का मानना है कि विश्व कप 2026 (World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता तो विज्ञापन की दर 40 से 60 लाख रुपये प्रति 10 सेकंड होती। हालांकि, टीवी, ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन विज्ञापनों की दरें अलग-अलग हो सकती हैं। मैच की लोकप्रियता के हिसाब से इस पर 2 से 4 गुना तक प्रीमियत मिलता है। इसका मतलब है कि विज्ञापन कंपनियों को इन मैच से मोटी कमाई की पूरी गारंटी होती है।
सिर्फ विज्ञापन से कितना होगा नुकसान
जैसा कि पाकिस्तान ने ऐलान कर दिया है कि वह विश्व कप 2026 में भारत के साथ 15 फरवरी को अपने मैच का बायकॉट करेगा। जाहिर है कि इस मैच के रद्द होने से विज्ञापन रेवेन्यू पर भारी असर पड़ेगा। एक अनुमान के मुताबिक, दोनों के बीच मैच नहीं होने से सिर्फ विज्ञापन से कमाई को ही करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। सबसे ज्यादा असर मैच के ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को होगा, जिसे मैच न होने से 200 से 250 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।