Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2022: टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका, केएल राहुल-रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव आउट

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका, केएल राहुल-रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव आउट

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup 2022:  टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वहीं, पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाया। वहीं, अब भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने हैं।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

भारत ने बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है। शुरूआती ओवरों में ही भारत को दो बड़े झटके लगे हैं। केएल राहुल 8 गेंद खेलकर 4 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा भी कैच आउट हो गए। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और कैच आउट हो गए।

भारत की प्लेइंग इलेवनः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवनः बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
Advertisement