T20 World Cup Semi Final : भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला (The second semi-final of the T20 World Cup 2026) गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है। इस मैच में जीतने वाली टीम पहले सेमीफाइनल की विजेता न्यूजीलैंड से रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी।
पढ़ें :- ICC T20 World Cup : टीम इंडिया की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट पर नजर, फिरंगियों से आज लगान वसूलने उतरेगा भारत
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हैरी ब्रूक (Captain Harry Brooke) ने बताया कि उनकी टीम में जेमी ओवरटन की वापसी हुई है। उन्हें रेहान अहमद की जगह मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Indian captain Suryakumar Yadav) ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं होने की जानकारी दी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...
वरुण चक्रवर्ती को दिखाना होगा दम
छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी के पास गलती की गुंजाइश नहीं होगी। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ महंगे साबित होने के बाद वरुण को लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह हमेशा की तरह शानदार रहे हैं, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार किस तरह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि शिवम दुबे छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में बहुत सफल नहीं रहे हैं। कुलदीप यादव को टीम में रखना आकर्षक विकल्प रहा है, लेकिन भारत का अपनी अंतिम एकादश में फेरबदल करने की संभावना कम ही है।