Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup: पाकिस्तान में विराट या रोहित किसको किया जाता है सबसे ज्यादा पसंद, शोएब अख्तर ने जानिए किसका लिया नाम?

T20 World Cup: पाकिस्तान में विराट या रोहित किसको किया जाता है सबसे ज्यादा पसंद, शोएब अख्तर ने जानिए किसका लिया नाम?

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup: टी20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच​ भिड़ंत होगी। इस मुकाबले को फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। दरअसल, भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच होने वाला मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होता है। दोनों देशों के लोग इस मुकाबले पर नजर रखते हैं। वहीं, अभी तक विश्वकप की रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान हर बार भारत से हारा है।

पढ़ें :- IPL Match Today: आज राजस्थान को मिला सकता है प्लेऑफ का टिकट; दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला

विराट कोहली (Virat Kohli) भल्ले ही अपने से ताबड़तोड़ रन बरसाते हों लेकिन पाकिस्तान में सबसे ज्यादा हिटमैन रोहित शर्मा  (Rohit Sharma) लोगों को पंसद आते हैं। इस बात का खुलासा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने किया है।

शोएब अख्तर(Shoaib Akhtar)  ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान के फैंस विराट से ज्यादा वहां पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  को पंसद करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बॉलर ने कहा, पाकिस्तान में लोग भारतीय क्रिकेटर्स को काफी पसंद करते हैं और उनके खेल की सराहना करते हैं।

विराट की तारीफ करते हैं लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लोग ज्यादा ही पसंद करते हैं। वह उनको इंडिया का इंजमाम बुलाते हैं। रोहित (Rohit Sharma) जब पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप में खेले थे, तो उन्होंने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतक ठोका था और टीम को एकतरफा जीत दिलाई थी।

पढ़ें :- Team India New Jersey: टीम इंडिया की नई जर्सी में रोहित-विराट की तस्वीरें वायरल; इतने रुपये रखी गयी कीमत
Advertisement