Taj Mahal Bomb Threat: दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल (Taj Mahal Bomb Threat) को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। यह धमकी ई-मेल के जरिये टूरिज्म विभाग को भेजी गयी है। जिसके बाद ऐतिहासिक इमारत के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पढ़ें :- Israel-Iran-US War : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, चांदी 32000 महंगी होकर 3 लाख पार, सोना 8100 रुपए उछला
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है। उसके आधार पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ताजमहल के अंदर जांच जारी है और मेल करने वाले की जांच पड़ताल में ताज सुरक्षा पुलिस लगी हुई है।
धमकी के बाद ताजमहल के भीतर सीआईएसएफ की टीम ने जांच की है और आसपास के इलाकों को खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि देश में पिछले कुछ समय से स्कूल, ट्रेनों, होटलों और फ्लाइट्स में बम की धमकी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, ज्यादातर धमकियां फर्जी पाई गई हैं।