Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tajinder Pal Bagga Case: पंजाब पुलिस ने आतंकवादी की तरह किया गिरफ्तार, तजिंदर पाल ने बताया पूरा घटनाक्रम

Tajinder Pal Bagga Case: पंजाब पुलिस ने आतंकवादी की तरह किया गिरफ्तार, तजिंदर पाल ने बताया पूरा घटनाक्रम

By शिव मौर्या 
Updated Date

Tajinder Pal Bagga Case: भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि, हरियाणा में पंजाब पुलिस को रोक लिया गया था और वहां से दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर चली गई थी। वहीं, इस घटना पर​ सियासत जारी है। भाजपा की तरफ से लगातार आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला जा रहा है।

पढ़ें :- Delhi News : RML अस्पताल में CBI का बड़ा एक्शन, दो डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं, शनिवार को तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि, पंजाब पुलिस उनके घर में बड़ी संख्या में पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने वैसा किया, ‘जैसा कि वे किसी आतंकवादी के साथ करते हैं।’ इसके साथ ही बग्गा ने सिलसिलेवार तरीके से पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने उन्हें कोई वारंट नहीं दिखाया और आठ पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया। इस पर मैंने कहा कि पगड़ी बांध लेने दो लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वाहन में डाल दिया।

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने मुझे अगवा कर लिया था। स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई। लगभग 50 पुलिसकर्मी आए जैसे वे एक आतंकवादी के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस 10 गाड़ियां लेकर आईं थीं।

 

पढ़ें :- एबीवीपी ने नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट की तख्तियां लेकर मतदाताओं को किया जागरुक
Advertisement