Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Taliban Farman: अफगानिस्तानी महिलाओं के लिए तालिबान का नया फरमान, औरतें सिर से पैर तक बुर्का पहने 

Taliban Farman: अफगानिस्तानी महिलाओं के लिए तालिबान का नया फरमान, औरतें सिर से पैर तक बुर्का पहने 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Taliban Farman : अपने बेतुके फरमानों के लिए मशहूर तालिबान ने अफगानिस्तान में एक और फरमान जारी करके महिलाओं की नींद उड़ा दी है। दाने – दाने को मोहताज अफगानिस्तान की जनता को आए दिन तालिबान के ऊलजलूल फरमानों को मानने के लिए बाध्य होना पड़ता है।  तालिबान ने महिलाओं के लिए नया फरमान जारी किया है और कहा है कि, अफगानिस्तान में रहने वाली औरतों की आंखे भी नहीं दिखनी चाहिए। महिलाओं के प्रति अपने तालिबान ने अपने नजरिए को दुनिया के सामने रखते हुए अफगानी महिलाओं को कड़ा नरकीय और यातना पूर्वक जीवन जीने के लिए मजबूर किया है।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

महिलाओं के अधिकार को कुचलते हुए तालिबान ने शनिवार को एक नया फरमान जारी किया है, जिसमें अफगान महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान प्रमुख हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने यह फरमान जारी किया है और बाद में तालिबान अधिकारियों ने काबुल में एक समारोह में इसे जारी किया है। तालिबान प्रमुख हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने फरमान जारी करते हुए कहा कि, ‘उन्हें चदोरी (सिर से पैर तक बुर्का)’ पहनना होगा, क्योंकि यह पारंपरिक और सम्मानजनक है’।

तालिबान के धार्मिक मंत्रालय के आदेश पर तालिबान के आतंकवादियों ने पूरे अफगानिस्तान में पोस्टर्स लगा दिए हैं, जिसमें सिर से पैर तक बुर्के में ढंकी महिलाओं की तस्वीर है। तस्वीर के साथ पोस्टर पर एक संदेश लिखा है, “शरिया कानून के मुताबिक मुस्लिम महिलाओं को हिजाब जरूर पहनना चाहिए।”

Advertisement