पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कुछ भी नहीं ठीक चल रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार तंज़ कस रहे हैं। इन सबके बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों देशों के बीच पुराने संबंधों का युग समाप्त हो गया है। आसिफ ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले अफगान नागरिक तुरंत अपने देश की ओर रवाना हो जाएं। उन्होंने कहा, अब उनकी अपनी सरकार है। हमारी धरती और संसाधन केवल 25 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए हैं।
पढ़ें :- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, सरकार ने कहा सही समय पर देंगे जवाब
बता दें कि पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों में काफी तनाव हो गया है। सीमा पर गोलीबारी में दोनों तरफ का नुकसान हुआ। इसके बाद बॉर्डर पर 48 घंटे का सीजफायर हो गया। शुक्रवार शाम को 6 बजे सीजफायर खत्म होने से पहले ही ऐलान हो गया कि इस अस्थायी युद्धविराम को दोहा में वार्ता खत्म होने तक बढ़ाया जाता है। इसके बाद भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पत्तिका प्रांत में एयरस्ट्राइक कर दी। इसको लेकर तालिबानी अधिकारियों साफ तौर पर कहा कि दोनों देश के बीच समझौता खत्म हो गया है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान को 836 प्रोटेस्ट नोट भेजे गए हैं। इसके साथ ही उससे 13 मांगे राखी गयी हैं। यह सभी सीमा पार आतंकवाद से संबंधित हैं। उन्होंने कहा, अब कोई भी प्रतिनिधिमंडल काबुल नहीं जाएगा। अब कोई प्रोटेस्ट नोट और शांति की अपील नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, आतंक जहां भी पल रहा है, उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
बता दें कि दोनों देश के बहस के बीच आसिफ भारत को खींच रहे हैं। उन्होने भारत को बीच में घसीटते हुए कहा कि तालिबान सरकार भारत की तरफ से काम कर रही है और पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, काबुल के शासक आज भारत की गोद में जा बैठे हैं। वे कभी हमारी हिफाजत में रहते थे। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर सीमा पर अफगानिस्तान कोई भी उकसावे की गतिविधि करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान ने काबुल पर उस समय एयरस्ट्राइक की थी जब अफगान विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर थे।जिससे साफ जाहिर हो रहा है पाकिस्तान को आतंकी हमले से नहीं बल्कि अफगानिस्तान और भारत के करीबी से प्रॉबलम है।