Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. TamilNadu: नीलगिरी में शराब चाहिए तो लगवानी होगी vaccine ,दिखाना होगा सर्टिफिकेट

TamilNadu: नीलगिरी में शराब चाहिए तो लगवानी होगी vaccine ,दिखाना होगा सर्टिफिकेट

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली :तमिलनाडु के नीलगिरी जिले (Nilgiris) में अधिकारियों ने शराब खरीदने वालों के लिए नियम सख्त कर दिया है। नये लियम के अनुसार अगर नीलगिरी में शराब चाहिए तो वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का र्टिफिकेट दिखाना होगा।

पढ़ें :- अनुप्रिया पटेल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, कौशाम्बी में भाजपा का नहीं, प्रत्याशी का किया  विरोध : रघुराज प्रताप सिंह

नीलगिरी के निवासियों को अगर सरकारी ठेके से शराब खरीदनी है तो उन्हें पहले कोरोना वैक्सीन को दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।खबरों के अनुसार, जिला कलेक्टर दिव्या ने कहा कि जिले की लगभग 97 परसेंट आबादी को पहली या दूसरी बार वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

नीलगिरी जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि सरकारी शराब की दुकानों में केवल उन्हें ही शराब दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हों। ग्राहकों को पहले अपना वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना होगा, फिर उन्हें शराब दी जा सकेगी। जिला कल्टेक्टर इनोसेंट दिव्या ने इसके पीछे तर्क दिया है कि इससे टीकाकरण अभियान को तेजी मिलेगी।

दरअसल, वैक्सीनेशन को लेकर यहां पर तमाम तरह की अफवाहें और गलत सूचनाएं फैली हैं। जिसे दूर करने के लिए यहां के अधिकारियों ने वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। लोगों से अपील की गई कि वो वैक्सीनेशन करवाएं और इस मिशन का हिस्सा बनें। लेकिन लोग अब भी वैक्सीन लेने से दूरी बना रहे हैं।

मिलनाडु का नीलगिरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। लॉकडाउन में यहां के टूरिज्म सेक्टर पर काफी बुरा असर पड़ा है। लेकिन अब धीरे धीरे प्रशासन ने टूरिज्म को खोलना शुरू किया है

पढ़ें :- ED  रिपोर्ट : 'आप' को विदेशों से हुई करोड़ों की अवैध फंडिंग, AAP बोली- हर चुनाव से पहले  ये सब करती है भाजपा
Advertisement