Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. तमिलनाडु के कलाकार ने चार ग्राम सोने से बनाया चंद्रयान-3 का मॉडल, 48 घंटे में तैयार किया डिजाइन

तमिलनाडु के कलाकार ने चार ग्राम सोने से बनाया चंद्रयान-3 का मॉडल, 48 घंटे में तैयार किया डिजाइन

By संतोष सिंह 
Updated Date

तमिलनाडु। चंद्रयान 3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के मुताबिक, अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है, तो फिर इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है।

पढ़ें :- EC के अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की ली तलाशी, वायनाड के लिए भरने वाले थे उड़ान

चंद्रयान 3 मिशन को लेकर देश सहित पूरी दुनिया में कौतूहल का विषय बना हुआ है। कहीं हवन-पूजा, तो कहीं नमाज सहित अन्य तरीकों से प्रार्थना की जा रही है। इसी बीच तमिलनाडु कोयम्बटूर के एक लघु कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान 3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है। चंद्रयान-3 का लूनर लैंडर विक्रम कल, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।

कलाकार मरियप्पन ने कहा, कि जब भी कोई महत्वपूर्ण घटना घटती है तो मैं सोने का उपयोग करके लघु मॉडल बनाता हूं। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। चंद्रयान प्रोजेक्ट में शामिल सभी वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मैंने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके इस मॉडल को डिजाइन किया। इसे डिजाइन करने में मुझे 48 घंटे लगे।

Advertisement