Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए

तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी (Tamil Nadu cadre IPS officer) संजय अरोड़ा (Sanjay Arora) , जो वर्तमान में इंडो तिब्बतन बॉर्ड पुलिस  के डीजीपी (DGP of ITBP) के रूप में कार्यरत हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनको दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त (New Commissioner of Delhi Police) नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- Chandrayaan-3 मिशन में ISRO के हाथ लगी बड़ी सफलता; प्रज्ञान रोवर ने की ये खोज

तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। अरोड़ा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह इंडो तिब्बतन बॉर्ड पुलिस(ITBP) के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। संजय अरोड़ा को आज ही इंटर-कैडर डेप्युटेशन नीति के तहत तमिलनाडु कैडर से एडीएमयूटी कैडर में भेजा गया था। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दे दी गई। अरोड़ा एक अगस्त, 2022 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे।

पढ़ें :- रूस को बड़ा झटका, सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल की टेस्टिंग फेल, लॉन्च पैड भी तबाह

Advertisement