वेब सीरीज हीरामंडी की सफलता के बाद ऋचा चड्ढा मां बनीं। उन्होंने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक ना तो ऋचा चड्ढा ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है और ना ही बेटी का चेहरा। फैन्स तो नन्ही परी का मासूम चेहरा देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।
Richa Chadha’s maternity photoshoot viral: वेब सीरीज हीरामंडी की सफलता के बाद ऋचा चड्ढा मां बनीं। उन्होंने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक ना तो ऋचा चड्ढा ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है और ना ही बेटी का चेहरा। फैन्स तो नन्ही परी का मासूम चेहरा देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।
ऋचा चड्ढा बेटी का चेहरा दिखातीं उससे पहले ही उन्होंने अपनी कुछ अनसीन मैटरनिटी फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख लोग तो आग बबूला हो गए हैं। ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा गोल्डन कलर की साड़ी लपेटे नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी इस तरह लपेटी है कि उनका बेबी बंप साथ नजर आ रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा किसी चीज ने ध्यान खींचा तो वह था उनके बेबी बंप और चेस्ट पर बना काले रंग का डिजाइन।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही ऋचा चड्ढा कैप्शन में लिखती हैं- माया एंजेलो ने कहा, “मेरी मां ने मेरे चारों ओर अपना सुरक्षात्मक प्यार बरसाया और बिना जाने क्यों, लोगों को लगा कि मेरे पास वैल्यूज़ हैं तुम्हारा वैल्यू हमेशा रहेगी, मेरी बच्ची ये तस्वीरें मेरी गर्भावस्था के 9वें महीने में हर्ष फोटोग्राफर द्वारा ली गई थीं।

मेरे शरीर पर पवित्र ज्यामिति प्रतीकों को अवंतिका और @womenpow द्वारा बनाया गया है। मेरी नाभि पर जीवन का फूल, और मेरी छाती पर दिव्य स्त्रीत्व का प्रतीक है। उस समय मुझे नहीं पता था कि मेरी एक बेटी होगी। महिला ब्रह्मांड का पवित्र पात्र है जो अपनी छवि के एक और जीवन को दुनिया में लाती है।