1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. रूस को बड़ा झटका, सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल की टेस्टिंग फेल, लॉन्च पैड भी तबाह

रूस को बड़ा झटका, सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल की टेस्टिंग फेल, लॉन्च पैड भी तबाह

यूक्रेन से भीषण लड़ाई के बीच रूस को बड़ा झटका लगा है। उसकी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल (Nuclear Missile) की टेस्टिंग फेल हो गई। यह चौथी बार है जब रूस की परमाणु मिसाइल (Nuclear Missile) का परीक्षण फेल हुआ है। इस मिसाइल को रूस का शैतान (SATAN-2) भी कहा जाता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूक्रेन से भीषण लड़ाई के बीच रूस को बड़ा झटका लगा है। उसकी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल (Nuclear Missile) की टेस्टिंग फेल हो गई। यह चौथी बार है जब रूस की परमाणु मिसाइल (Nuclear Missile) का परीक्षण फेल हुआ है। इस मिसाइल को रूस का शैतान (SATAN-2) भी कहा जाता है। लॉन्चिंग के दौरान मिसाइल उड़ान भरने से पहले ही फट गई। इससे लॉन्च पैड भी तबाह हो गया। सैटेलाइट तस्वीरों (Satellite Images) से तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है।

पढ़ें :- राहुल गांधी का सीधा अटैक, बोले- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है, दावे 'विश्वगुरु' के मगर देश में नहीं करवा सकते ईमानदारी एक भी परीक्षा

बतातें चलें कि बीते 21 सितंबर को रूस ने अरखानजेस्क क्षेत्र में परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल RS-28 सरमत (RS-28 SARMAT)  का परीक्षण किया था। इसे SATAN-2 भी कहा जाता है। मॉस्को ने हालांकि परीक्षण के परिणामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि साइट पूरी तरह से तबाह हो गई है। तस्वीरों से तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। साइट पर गहरा गड्ढा बन गया है, इससे पता लगता है कि परीक्षण स्थल को काफी नुकसान पहुंचा है।

क्या है रूस का शैतान?

रूस की परमाणु मिसाइल RS-28 SARMAT को पश्चिम और अमेरिका रूस का शैतान बुलाते हैं। यह रूस के प्रमुख हथियारों में एक है। पल भर में यह किसी भी देश को तबाह करने की क्षमता रखता है। हालांकि माना जा रहा है कि अप्रैल 2022 के बाद चौथी बार है, जब इसका परीक्षण फेल हुआ है। ऐसे में अब इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। इसके बावजूद रूस का कहना है कि मिसाइल कॉम्बैट अलर्ट पोजिशन (Missile Combat Alert Position) पर मुस्तैदी से तैनात हैं।

व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा झटका

पढ़ें :- NRHM Scam : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव और दो सेवानिवृत्त सीएमओ समेत छह के खिलाफ FIR , बिना काम किए हड़पे करोड़ों रूपये

मिसाइल परीक्षण (Missile Testing) का कथित तौर पर असलफल होना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के लिए बड़ा झटका हो सकता है। सैटेलाइट तस्वीरों (Satellite Images) से देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर अग्निशमन ट्रक खड़े हैं। परमाणु प्रक्षेपण स्थल (Nuclear Launch Site) पर एक विशाल गड्ढा दिख रहा है। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह एक तरल ईंधन वाली मिसाइल है, इसलिए लॉन्चिंग साइट पर दुर्घटना प्रक्षेपण गतिविधि का हिस्सा हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...