Bangladesh swearing-in ceremony : बांग्लादेश के 13 वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। देश की नई कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे, जिनमें से दो अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं। इसके अलावा सरकार में 24 राज्य मंत्री भी होंगे। तारिक रहमान और उनकी कैबिनेट बांग्लादेश के संसद परिसर के साउथ प्लाजा में शपथ ले रही है।
पढ़ें :- Bangladesh Elections 2026 : आज देर रात तक बांग्लादेश को मिल जाएगा नया प्रधानमंत्री, तारिक रहमान का नाम सबसे आगे
इनमें डॉ खलीलुर रहमान (विदेश मंत्री), सलाहुद्दीन अहमद (गृहमंत्री), डॉ अमीर खसरू महमूद (वित्त और प्लानिंग मंत्री), शमा ओबैद (विदेश राज्य मंत्री) पद संभालेंगे। हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले निताई रॉय चौधरी और चकमा बौद्ध नेता दिपेन दीवान को शपथ दिलाई गई है।
इस शपथ ग्रहण में दुनिया के अलग-अलग देशों के न्यौता भेजा गया. भारत से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे।, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। ढाका में विदेश मंत्रालय के सचिव मोहम्मद नजरुल इस्लाम और बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने स्वागत किया।
शपथ ग्रहण से पहले BNP अध्यक्ष तारिक को संसदीय दल का नेता चुना गया है। यह फैसला सर्वसम्मति से नव निर्वाचित सांसदों की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए,BNP के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बताया कि संसदीय दल ने फैसला किया है कि BNP सांसद शुल्क-मुक्त वाहन या सरकारी भूखंड स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने बताया कि हमने अपने युवा नेता तारिक रहमान को संसदीय दल के नेता के रूप में चुना है।