Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. अगस्त माह में इन 6 राशियों पर माता लक्ष्मी अपार धन बरसाएंगी, काशी के ज्योतिषी से जानें सब कुछ

अगस्त माह में इन 6 राशियों पर माता लक्ष्मी अपार धन बरसाएंगी, काशी के ज्योतिषी से जानें सब कुछ

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी: अगस्त का महीना जल्द शुरू होने वाला है। इस महीने में हर के साथ हरि की कृपा भी बरसेगी और माता लक्ष्मी अपार धन भी बरसाएंगी। क्योंकि इस बार अगस्त के महीने में सावन (Sawan) के पवित्र महीने के साथ मलमास (Malmas 2023) का महीना भी है। ऐसे में काशी के ज्योतिषियों का ऐसा मानना है कि वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और धनु राशि वालों के लिए महीना बेहद शुभ है।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

काशी (Kashi) के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय (Astrologer Pandit Sanjay Upadhyay) ने बताया कि इस महीने में इन 6 राशि वालों के तमाम बिगड़े काम बन जायेंगे। ऐसे संकेत ग्रहों के चाल बता रहें हैं।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों के लिए अगस्त के महीना बेहद शुभ होगा। इस महीने में संतान के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान को अच्छी नौकरी के योग है। इसके अलावा घर में सुख, शांति, वैभव और समृद्धि भी बनी रहेगी।

मिथुन राशि : इस राशि के लोगों को देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि है। लिहाजा ऐसे जातकों पर पूरे महीने माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इसके अलावा यदि और पति पत्नी के बीच किसी तरह का मनमुटाव है तो इस महीने में वो भी दूर होगा।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए भी ये महीना बेहद शुभकारी है। इसमें भाग्योदय के योग है। इसके अलावा विदेश से धन लाभ की संभावना भी बनी हुई है। साथ ही कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया

कन्या राशि: कन्या राशि वालो पर इस पूरे महीने माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। धन वृद्धि के योग है। इसके अलावा घर में सुख शान्ति और ऐश्वर्य बनी रहेगी।

तुला राशि: तुला राशि के लोगों पर शनि के वक्री दृष्टि समाप्त होने के बाद ये पूरा महीना इनके लिए भी कल्याणकारी होगा। इसके अलावा व्यापार में अच्छे लाभ की भी सम्भावना बनी हुई है।

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए ये महीना लाभकारी होगा। भाग्य उन्नति के योग है और धन लाभ की भी संभावना बनी हुई है।

Advertisement