IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 7 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इससे पहले शनिवार को खेले गए पहले मैच में जिम्बाब्वे ने 13 रनों से जीत हासिल करके 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज करके हिसाब बराबर करना चाहेगी। आइये जानते हैं भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में।
पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी
IND vs ZIM दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
IND vs ZIM दूसरा टी20 मैच कब शुरू होगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार, रविवार 7 जुलाई शाम 4.30 से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 4.00 बजे टॉस होगा।
पढ़ें :- यूपी का अजूबा विकास, मिर्जापुर जिले में PWD ने हैंडपंप को बीच रास्ते पर छोड़ बना दी सड़क ,सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद जागा प्रशासन
IND vs ZIM दूसरा टी20 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देख पाएंगे?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) करेगा। दर्शक मैच को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे।
IND vs ZIM दूसरा टी20 मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
IND vs ZIM के बीच टी20 मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पढ़ें :- Video-'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर विवाद से नोरा फतेही ने झाड़ा पल्ला, बोलीं- ‘तीन साल पहले किया शूट, हिंदी गाने का नहीं था आइडिया’
टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और जिम्बाब्वे का अब तक 9 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें भारत 6 जीतों के साथ आगे है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल 3 मैच जीत पायी है।