Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जमकर हमले बोल रहे हैं। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। खरमास में सब अपराधियों का खात्मा हो जाएगा।
पढ़ें :- सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी की सुरक्षा में था तैनात
मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, NCRB के आंकड़ों के अनुसार बिहार अपराध में शीर्ष पर है। 14 नवंबर को नतीजें आने के बाद 18 नवंबर को हमारी महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 26 नवंबर से लेकर 26 जनवरी 2026 के बीच बिहार के सभी अपराधी और असामाजिक तत्व जेल की सलाखों के पीछे होंगे। खरमास में सब अपराधियों का खात्मा हो जाएगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
𝐍𝐂𝐑𝐁 के आंकड़ों के अनुसार बिहार अपराध में शीर्ष पर है। 𝟏𝟒 नवंबर को नतीजें आने के बाद 𝟏𝟖 नवंबर को हमारी महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
𝟐𝟔 नवंबर से लेकर 𝟐𝟔 जनवरी 𝟐𝟎𝟐𝟔 के बीच बिहार के सभी अपराधी और असामाजिक तत्व जेल की सलाखों के पीछे होंगे। खरमास में सब… pic.twitter.com/SpKa9qyb5i
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 2, 2025
पढ़ें :- सम्राट चौधरी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का त्यागकर देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली : तेजस्वी यादव
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है। पहले चरण के मतदान से पहले एनडीए और महागठबंधन के बीच घमासान मचा हुआ है। ऐसे में सभी नेता वोटरों को लुभाने के लिए अपने अपने वादे कर रहे हैं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक दूसरे को घेर रहे हैं।
पढ़ें :- तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी ने सरकार को दी सीधी चुनौती, सीएम को कहा गुंडा-मवाली, बोले-नहीं चलेगी तानाशाही