नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में एक बार फिर से नया विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सालाहकार ने आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। सालाहकार ने तेजस्वी यादव पर चरित्र हनन का आरोप लगाया है। सालाहकार दानिश रिजवान ने भाजपुर साइबर पुलिस स्टेशन में ईमेल के माध्यम से तहरीर भेज कर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।
पढ़ें :- सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी की सुरक्षा में था तैनात
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सालाहकार दानिश रिजवान ने बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो को AI का इस्तेमाल कर बनाया गया है और वीडियो को आरजेडी के आधिकारिक एक्स हैंडल पोस्ट किया गया है। बता दे कि वीडियो में देखा जा रहा है कि दानिश रिजवान खुलआम हवा में बंदूक लहराते हुए दिखाई दे रहे है और जमकर गोली भी चला रहे है। दानिश का आरोप है कि एआई के माध्यम से वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल करने वालों का मकसद साफ है कि उनकी छवि धूमिल की जा सके, जबकि राजद इसे गुंडाराज का सबूत कह रहा है।
बिहार में है कौन सा नियम कानून?
यह NDA का राज है मतलब गुंडों का राज है!खुलेआम फायरिंग करते हम के प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री @jitanrmanjhi के सलाहकार दानिश रिजवान!@bihar_police और @NitishKumar मुँह में दही जमाकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें! pic.twitter.com/PNjWaC6P6J
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 26, 2026
पढ़ें :- सम्राट चौधरी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का त्यागकर देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली : तेजस्वी यादव
वहीं हम पार्टी के प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सालहकार दानिश रिजवान ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए उन पर निजी हमला किया। दानिश ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाम को छह बजने के बाद शराब के नशे में होते हैं। उनके नशे की लत का फायदा उठा कर उनकी IT सेल के सदस्यों ने यह गंदा खेल रचा है। तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए दानिश रिजवान ने कहा कि कोई भी वीडियो पोस्ट करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच कर लेनी चाहिए।