पटना। राघोपुर विधानसभा सीट (Raghopur Assembly Seat) पर चुनावी मुकाबला बहुत ही रोचक रहा। किसी क्रिकेट मैच की तरह आखिरी राउंड तक मैच खिंचता चला गया। हालांकि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आखिरी के 14 राउंड्स में जबरदस्त वापसी करने में कामयाब रहे। उन्होंने बीजेपी के सतीश कुमार को 13800 से ज्यादा वोटों से हराया। हालांकि चुनाव आयोग (Election Commission) की वेबसाइट पर आखिरी राउंड के आंकड़े अपडेट होने बाकी हैं।
पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का कल नोटिस दे सकता है विपक्ष, लोकसभा क़रीब 120 और राज्यसभा में 60 सांसदों ने नोटिस कॉपी पर किए हस्ताक्षर
बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार यादव (BJP candidate Satish Kumar Yadav) ने इस कदर मुकाबला किया कि एक बार तेजस्वी यादव को भी पसीना आ गया था। हालांकि आखिरी के राउंड्स में वो जीत हासिल करने में कामयाब रहे। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इस सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना तो टूट चुका है और इस बार भी उन्हें विपक्ष में ही बैठना होगा।