Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद एग्जिट पोल को लेकर अब सियासी घमासान छिड़ गया है। एग्जिट पोल में एनडीए को फिर से बहुमत मिल रहा है, जबकि महागठबंधन को एग्जिट पोल में हार मिल रही है। इन सबके बीच तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया है। उनका कहना है कि, बिहार की जनता ने इस बार पूरी मजबूती के साथ बदलाव के पक्ष में मतदान किया है और महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है।
पढ़ें :- 2017 से पहले सहकारिता क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़े माफिया थे हावी....सीएम योगी का विपक्षी दल के नेताओं पर बड़ा हमला
मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार की जनता का आशीर्वाद हमें मिल चुका है। आप लोग मेरी बात को लिख लिजिए, 14 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस बार लोगों का उत्साह और समर्थन 1995 से भी बेहतर देखने को मिला है। जनता ने भारी मतदान कर मौजूदा सरकार के खिलाफ वोट दिया है। यह जनता का स्पष्ट जनादेश है कि अब बिहार में बदलाव तय है।
तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा कि, वो सबसे पहले अपने सभी सहयोगी दलों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिससा लिया। तेजस्वी ने कहा कि लोगों ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है और आने वाला परिणाम बिहार की नई दिशा तय करेगा।
इसके साथ ही, उन्होंने एग्जिट पोल पर भी अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि, हमने पहले ही कहा था कि, 14 तारीख को चुनाव के नतीजे आएंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा। यह निश्चित तौर पर होने जा रहा है, भाजपा और NDA के पसीने छूट रहे हैं। वे लोग बौखलाहट में हैं और बेचैन हैं। कल वोटिंग के दौरान लोग बड़ी कतारों में खड़े थे। लोग खड़े रहे और एग्जिट पोल आता है यानी मतदान अभी खत्म नहीं हुआ कि एग्जिट पोल आ गया। इस तरह के सर्वे को लेकर हम न किसी खुशफहमी में रहते हैं और न ही गलत फहमी में रहते हैं। ये सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाया गया है।”