Bihar Women’s Safety : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में अपने गृह राज्य बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर अपनी ही सरकार की आलोचना की थी। जिसके बाद पासवान, विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। कई नेता उन्हें एनडीए से अलग होने और मंत्री पद से इस्तीफा देने की सलाह दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान और भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रीय मंत्री और सांसद बनने का क्या फायदा जब आपकी सरकार में कोई सुने ही नहीं?
पढ़ें :- सिवान में RJD नेता को बदमाशों ने बनाया गोली का निशाना, पंचायत से लौटते वक्त हुआ हादसा
दरअसल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभु सरण पटेल ने बिहार में महिला सुरक्षा लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “चुनाव तो चोरी से जीत लिया लेकिन जनता का दिल कैसे जीतेंगे? जनता ने तो इन्हें नकारा था। ऐसे केंद्रीय मंत्री और सांसद बनने का क्या फायदा जब आपकी सरकार में कोई सुने ही नहीं? विचार करना आख़िर प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री एवं कोई अधिकारी इनकी सुनता क्यों नहीं है? क्योंकि वो सब भी जानते है इन्हें जनता ने नहीं, चुनाव आयोग की मदद से उन्होंने ही Select किया है।”
चुनाव तो चोरी से जीत लिया लेकिन जनता का दिल कैसे जीतेंगे?
जनता ने तो इन्हें नकारा था।
ऐसे केंद्रीय मंत्री और सांसद बनने का क्या फायदा जब आपकी सरकार में कोई सुने ही नहीं?
पढ़ें :- Video Viral -'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं ...,कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार पर बरसे चिराग पासवान
विचार करना आख़िर प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री एवं कोई अधिकारी इनकी सुनता क्यों नहीं है?
क्योंकि वो सब भी… pic.twitter.com/ODh8rIt54H
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 29, 2026
सांसद शंभु सरण पटेल ने अपनी ही बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा, “बिहार में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। बिहार में पुलिसिंग चरमरा चुकी है।” वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा था, “यह सच है कि आज की तारीख में बिहार में कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। ये चिंता कोई छोटी चिंता नहीं है, मैं भी इस सरकार में सहयोगी हूं और इस सवाल से नहीं भाग सकता हूं। मैं खुद शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं।” पासवान ने आगे कहा, “मैं आक्रोशित हूं…राष्ट्रीय स्तर पर मेरे बिहार की छवि कैसी जा रही है? हमारी बेटियों के मन में डर और असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो गया होगा…. मैं जिस सरकार का हिस्सा हूं, मेरी वो सरकार अगर सुरक्षा की भावना ना दे, ये तो मैं स्वीकार नहीं करूंगा।”