Telangana Horrific Accident: तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में चेवेल्ला के पास मिरजागुडा में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर बजरी से लदे एक ट्रक के विपरीत दिशा से आ रही एक आरटीसी बस से ज़ोरदार टक्कर हो गयी। हाडसे में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई अन्य घायल हो गए। चेवेल्ला के एसीपी बी किशन के अनुसार, आरटीसी बस तंदूर से चली थी और उसे चेवेल्ला पहुंचना था।
पढ़ें :- 10 साल तक ‘मरा हुआ’ बनकर घूमता रहा रेप का आरोपी, पत्नी की एक शिकायत ने खोल दी पूरी पोल
एसीपी ने कहा, “ट्रक बजरी से भरा हुआ था। अभी तक हम पुष्टि कर सकते हैं कि दुर्घटना में ट्रक चालक और कई बस यात्रियों सहित 16 लोगों की मौत हो गई।” समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गयी है। सड़क हादसे में पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने गहरा सदमा पहुँचाया है। दुर्घटना के दृश्य हृदय विदारक हैं।”
VIDEO | Rangareddy: Several injured after a tipper collided with a Tandur RTC bus near Mirjaguda on the Hyderabad-Bijapur highway.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ZwgBJcTDtn
— Press Trust of India (@PTI_News) November 3, 2025
पढ़ें :- अखिलेश यादव और आजम खान के जो भी संबंध हैं, वह उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक रिश्ता है, बसपा की विचार धारा अलग हैं आज तक बसपा से गठबंधन नहीं किया:- भूपेंद्र चौधरी
सीएम रेड्डी ने आगे लिखा, “मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। सरकार उनके परिवारों की हर संभव मदद करेगी और उनके साथ खड़ी है। हम घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर कदम उठा रहे हैं। मैंने इस मामले पर राज्य के मुख्य सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात की है। मैंने निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए हैदराबाद स्थानांतरित किया जाए।”
उन्होंने लिखा, “मैंने कलेक्टर, स्थानीय विधायकों और परिवहन मंत्री श्री पोन्नम प्रभाकर को दुर्घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुँचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि दुर्घटना से संबंधित पूरी जानकारी समय-समय पर दी जाए।”
రంగారెడ్డి జిల్లా చేవెళ్ల మండలంలో జరిగిన ఘోర రోడ్డు ప్రమాదం తీవ్ర దిగ్భ్రాంతిని కలిగించింది. ప్రమాద దృశ్యాలు హృదయాన్ని కలిచివేశాయి.
మృతుల కుటుంబాలకు నా ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. వారి కుటుంబాలకు ప్రభుత్వం అన్ని విధాలుగా ఆదుకుంటుంది, అండగా ఉంటుంది. క్షతగాత్రులకు…
पढ़ें :- बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में तैनात होंगे 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक : चुनाव आयोग
— Revanth Reddy (@revanth_anumula) November 3, 2025
इस हादसे को लेकर राजेंद्रनगर के डीसीपी योगेश गौतम ने बताया कि जब ट्रक बस से टकराया तो वह सही लेन में था। डीसीपी ने कहा, “हमें यह पता लगाना होगा कि दुर्घटना ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश में हुई या वह गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था।” घटना के समय बस में 40 यात्री सवार थे और टक्कर के बाद ट्रक में लदा बजरी यात्रियों पर गिर गया।