Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टेस्ट कप्तान शुभमन गिल बोले- बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया… मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल बोले- बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया… मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं

By Abhimanyu 
Updated Date

Punjab Flood Disaster: पंजाब पिछले एक महीने से भीषण बाढ़ की चपेट में है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ मौसमी नालों में बढ़े जलस्तर से कई जिलों में भीषण तबाही मची है। राज्य में 1 अगस्त से अब तक बाढ़ के कारण राज्य में 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, पंजाब में बाढ़ से मची तबाही को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने दुख जताया है।

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पंजाब में बाढ़ को लेकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया है। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से ज़्यादा मज़बूत रहेगा, और हम इससे उबर जाएंगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मज़बूती से खड़ा हूं।” बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इसे दशकों की सबसे गंभीर प्राकृतिक आपदा करार दिया है।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म नहीं...पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा

पंजाब के करीब 1300 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और हजारों बेघर हो गए हैं। इसका असर सबसे ज्यादा अमृतसर पर पड़ा है, जहां 35,000 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार, सबसे ज्यादा छह मौतें पठानकोट में दर्ज की गई हैं। अमृतसर, बरनाला, होशियारपुर, लुधियाना, मानसा और रूपनगर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, बठिंडा, गुरदासपुर, पटियाला, मोहाली और संगरूर में एक-एक मौत दर्ज की गई हैं।

Advertisement