Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video-11 साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक से 9 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, कई गंभीर

Video-11 साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक से 9 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, कई गंभीर

By Harsh 
Updated Date

बैंकॉक: उत्तर-पूर्वी थाईलैंड के मुकदाहान प्रांत में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक 11 साल के लड़के ने अपने माता-पिता की पिकअप ट्रक से तीर्थयात्रा पर निकले बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस को कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में 9 बौद्ध भिक्षुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय अस्पताल ने घायलों की जान बचाने के लिए तत्काल रक्तदान की अपील की है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने मोदी-शाह को घेरा, कहा- अब इनके लिए 'डेमोक्रेसी' सिर्फ बनकर रहा गया है 'डेमोकुर्सी'

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब 35 भिक्षुओं और अनुयायियों का एक समूह सड़क मार्ग से तीर्थयात्रा पर जा रहा था। इसी दौरान बीमार होने के कारण स्कूल न जाकर घर पर अकेला मौजूद 11 वर्षीय लड़का बिना अनुमति माता-पिता की पिकअप ट्रक लेकर निकल गया। रफ्तार तेज होने के कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे चल रहे भिक्षुओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच भिक्षुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के वक्त जुलूस में शामिल एक भिक्षु ने बताया ट्रैक पूरी रफ्तार में हमारी तरफ आया और भिक्षुओं को हवा में उछालते हुए कुचल दिया।

पढ़ें :- 'Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!' हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस मेजर जनरल पाइरोज थाईपुत्सा ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चे के विशेष जरूरतों वाला होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल बच्चे को डॉक्टरों और अभिभावकों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मुकदाहान प्रांत के गवर्नर वोरायन बुनारात ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे देश में सड़क सुरक्षा और माता-पिता की जिम्मेदारी के लिए एक बड़ा सबक बताया है।

Advertisement