Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरलम में मेरे भाइयों और बहनों को निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही अपने परिवार से मिलने का कर रहा हूं इंतज़ार : राहुल गांधी

केरलम में मेरे भाइयों और बहनों को निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही अपने परिवार से मिलने का कर रहा हूं इंतज़ार : राहुल गांधी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections) में बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। मतगणना के रुझान दस साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के शासन का अंत होगा।

पढ़ें :- केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF ने छुआ बहुमत का आंकड़ा! पिनाराई विजयन की विदाई तय

इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा कि केरलम में मेरे भाइयों और बहनों को सच में निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि UDF के हर नेता और कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत और अच्छे से चलाए गए कैंपेन के लिए बधाई। जैसा कि मैंने पहले कहा, केरलम में टैलेंट है, केरलम में पोटेंशियल है और अब केरलम में UDF सरकार है जिसका विज़न दोनों का इस्तेमाल करना है। मैं जल्द ही अपने केरलम परिवार से मिलने का इंतज़ार कर रहा हूं।

वायनाड से लोकसभा व कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल में बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा कि धन्यवाद केरल! प्रियंका गांधी ने लिखा कि केरल में मेरे सभी भाइयों और बहनों, आपके विश्वास और आपके ज़बरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद। उन्होंने लिखा कि आपने हम पर जो भरोसा दिखाया है, वह UDF के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति का काम करेगा, क्योंकि हम आपमें से हर एक के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले पांच वर्षों के हर दिन, जब हम पूरी ईमानदारी और विनम्रता के साथ आपसे किए गए अपने वादों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, तो आपके प्रति हमारी कृतज्ञता स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।

वायनाड में मेरे परिवार वालों, आपने एक ज़बरदस्त जनादेश के साथ UDF में अपना विश्वास फिर से जगाया है – 7 में से 7 सीटें!! अब आपके पास 8 प्रतिनिधि हैं जो वायनाड के विकास के लिए मिलकर काम कर रहे हैं! हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

UDF के उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को, जिन्होंने एक एकजुट और प्रगतिशील केरल का हमारा संदेश हर घर तक पहुँचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया, मेरी ओर से हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और आपके अथक प्रयासों के लिए आभार। कामना है कि अगले पांच वर्ष केरल की जनता की सेवा करने के आपके संकल्प को और अधिक मज़बूत करें।

पढ़ें :- महिला-विरोधी BJP याद रखे-गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं हर अपमान का देंगी मुंहतोड़ जवाब: राहुल गांधी
Advertisement