Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की है ताकत : पीएम मोदी

ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की है ताकत : पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार बेंगलुरु में मेट्रो परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, बेंगलुरु को हम एक ऐसे शहर के रूप में उभरता देख रहे हैं जो न्यू इंडिया के राइज का सिंबल बन चुका है। एक ऐसा शहर… जिसकी आत्मा में तत्व ज्ञान है और जिसके एक्शन में टेक ज्ञान है। एक ऐसा शहर…जिसने ग्लोबल आईटी मैप पर भारत का परचम लहराया है।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा, बीते समय में बेंगलुरु के लिए भारत सरकार की ओर हजारों करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की गई हैं। आज इस अभियान को नई गति मिल रही है। आज बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का शुभारंभ हुआ है। मेट्रो फेज-3 आधारशिला भी रखी गई है। साथ ही देश के अलग अलग हिस्सों के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई गई है। बेंगलुरु से बेलगावी के बीच वंदे भारत की सेवा शुरू हुई है। इससे बेलगावी के व्यापार और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा नागपुर से पुणे और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से अमृतसर के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई है।

आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बेंगलुरु आया हूं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की सफलता…सीमापार कई किलोमीटर भीतर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की ताकत… और आतंकवादियों के बचाव में उतरे पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर लाने की हमारी क्षमता…पूरी दुनिया ने नए भारत के इस स्वरूप के दर्शन किए हैं। पीएम ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की ताकत है। इसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है। मैं इसके लिए भी आप सभी का अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने आगे कहा, आज भारत दुनिया की fastest growing major economy है। पिछले 11 years में हमारी economy 10वें नंबर से Top Five में पहुंच गई है। हम बहुत तेजी से Top Three इकोनॉमी बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। विकसित भारत, New India की ये यात्रा… Digital India के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी होगी। India Al Mission जैसी योजनाओं से भारत Global Al leadership की दिशा में आगे बढ़ रहा है। Semiconductor Mission भी अब speed पकड़ रहा है। भारत को जल्द ही Made in India Chip मिलने जा रही है। आज भारत Low cost, high tech स्पेस मिशन का ग्लोबल उदाहरण बन गया है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, वर्तमान उपलब्धियों के बीच अब हमारी अगली बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए- Tech आत्मनिर्भर भारत! Indian tech कंपनियों ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। हमने पूरे world के लिए software और products बनाए हैं। अब समय है, हम भारत की जरूरतों को और ज्यादा priority दें। हम सभी जनता की सेवा के लिए हैं, हमें देशवासियों की बेहतरी के लिए साथ मिलकर कदम उठाने हैं।

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल

 

Advertisement