Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनी

स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ (State  National Homoeopathic Medical College and Hospital Lucknow) में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पढ़ें :- सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर

इस अवसर पर कॉलेज के प्रिसिंपल प्रो. विजय पुष्कर (Principal Prof. Vijay Pushkar) ने कहा कि ग्राम स्वराज के उपासक, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूं। मानवता के कल्याण के लिये बापू ने सत्य, सेवा और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया। भारत छोड़ो आंदोलन, चंपारण आंदोलन, दांडी नमक सत्याग्रह आदि जैसे आंदोलनों के माध्यम से उन्होंने देश की आजादी में अद्वितीय योगदान दिया। यह देश उनके संघर्षों को सदा याद रखेगा और उनसे प्रेरणा प्राप्त करेगा।

प्रो. विजय पुष्कर (Principal Prof. Vijay Pushkar) ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी को जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए अंतिम सांस तक आप एक निष्काम कर्मयोगी की भांति कार्यरत रहे। आपके ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

कॉलेज के प्रिसिंपल प्रो. विजय पुष्कर (Principal Prof. Vijay Pushkar) ,प्रोफेसर डॉ. अमित नायक, प्रो. डॉ. डीके सोनकर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार (Assistant Professor Dr. Jitendra Kumar), डॉ. पी लाल व डॉ. राजकुमार कश्यप सहित भारी संख्या में कॉलेज के प्रोफेसर, शिक्षक , कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया गया।

कॉलेज के प्रिसिंपल प्रो. विजय पुष्कर (Principal Prof. Vijay Pushkar) ने सफाई कर्मचारियों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

 

Advertisement