नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) में एक ऐसा मामला मंगलवार को सामने आया, जब बजट सत्र के दौरान बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर (BJP Anurag Thakur) का एक 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है। इस वीडियो ने देखते ही देखते “स्वदेशी बनाम विदेशी” की बहस को फिर से हवा दे दी।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
80 हजार की बेल्ट का दावा
यह घटना सोमवार की है, लेकिन वीडियो आज सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। बीते दिन जब लोकसभा में शोर-शराबा चल रहा था और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) अपनी सीट से खड़े हुए। कैमरे में उनकी कमर पर बंधी बेल्ट साफ दिखाई दी, जिस पर एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय लग्ज़री ब्रांड का मोनोग्राम नज़र आ रहा था। सोशल मीडिया (Social Media) यूज़र्स का दावा है कि यह फ्रांस की प्रसिद्ध कंपनी लुई विटॉन की बेल्ट (Louis Vuitton Belt) है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। कुछ ही पलों बाद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) उस बेल्ट को ढकते हुए दिखे और फिर गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के समर्थन में बोलते नज़र आए।
अनुराग ठाकुर फ्रांस में बनी करीब 50000 की बेल्ट पहनी है
बीजेपी वाले जनता को स्वदेशी का ज्ञान देंगे और ख़ुद विदेशी माल यूज़ करेंगे pic.twitter.com/uOFes9f2Xw
पढ़ें :- राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, बोले- आप प्रधानमुत्री बनने जा रहे है...
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) February 3, 2026
स्वदेशी की राजनीति और सोशल मीडिया का सवाल
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने लिखा कि बीजेपी जनता को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का पाठ पढ़ाती है, लेकिन उसके नेता खुद विदेशी लग्ज़री सामान का इस्तेमाल करते हैं। यूज़र्स ने इसे बीजेपी की नीति और नेताओं की जीवनशैली के बीच विरोधाभास बताया। कुछ पोस्ट्स में यहां तक कहा गया कि आम लोगों से सादगी की उम्मीद की जाती है, जबकि नेता महंगे विदेशी ब्रांड अपनाते हैं।
छोटी बेल्ट, बड़ी सियासी गूंज
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
हालांकि अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इतना साफ है कि 13 सेकंड का यह वीडियो एक बार फिर राजनीति में प्रतीकों की ताकत दिखा गया है। एक बेल्ट अब सिर्फ फैशन का सामान नहीं, बल्कि स्वदेशी और विदेशी के बीच चल रही सियासी बहस का नया चेहरा बन चुकी है।