अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अमेठी दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बलिया के भाजपा नेता बबन सिंह रघुवंशी के वायरल हो रहे वीडियो और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा बलिया और बिहार से उजागर हुआ है।
पढ़ें :- गोवा क्लब में पीड़ित परिवार के साथ हर संभव सहायता में खड़ी है दिल्ली सरकार : मनोज तिवारी
अखिलेश यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा न केवल मध्य प्रदेश से उजागर हुआ है बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। जो लोग सोशल मीडिया से पर हैं वो हमसे बेहतर समझ रहे होंगे। इसके साथ ही कहा, जश्न जीत का होना चाहिए सीज़ का नहीं। हमारे देश के लिए शांति सबसे सर्वोपरि है लेकिन इसके साथ-साथ हमारे मसलों में दूसरे देश इंटरफेयर ना करें वही हमारे संविधान और लोकतंत्र की पहचान रही है।
उन्होंने आगे कहा, हमारा देश शक्तिशाली हो, आर्थिक रूप से मजबूत हो, हमारी सीमाएं सुरक्षित हो, उसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी अमेठी में गुमशुदा है। जब भारतीय जनता पार्टी अपनी ही सगी नहीं है तो यह जो दल बदलू, एहसान फरामोश लोग हैं उनकी क्या सगी होगी।
"भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा बलिया और बिहार से उजागर हुआ है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, अमेठी pic.twitter.com/KSs7n3qo0a
पढ़ें :- यूपी पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को दी मुख्यमंत्री योगी ने बड़ी जिम्मेदारी, बने यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 15, 2025
साथ ही कहा, भारतीय जनता पार्टी अलग तरीके से जमीन पर काम करती है। सच्चाई तो यह है कि इस बार चित्रजीवी नहीं बचेंगे, सत्ता से जाएंगे। सुना है सरकार के लोग कह रहे हैं कि अगली बार मुंह तोड़ जवाब देंगे, क्या यह सरकार फिर हमले की तैयारी कर रही है? बल्कि जनता को भरोसा यह दिलाना चाहिए कि अब कभी भी हमारे देश पर हमला नहीं होगा।
पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक भाई, आधी आबादी और जो पीड़ित हैं, दु:खी हैं, हम उसके साथ हैं। हमें अपनी बहादुर फौज पर गर्व है, हमारे फौजी दुनिया की जो फौजें हैं उनसे कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करती है। कर्नल सोफिया के बारे में जो कहा भारतीय जनता पार्टी ने यही इनका चाल चरित्र चेहरा है।
पढ़ें :- Lucknow School Time Change : कड़ाके की ठंड ने लखनऊ में कक्षा एक 12 वीं तक के स्कूलों का समय बदला, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश