बरेली। इंग्लैंड से आई एक महिला इंजीनियर पर उसके पड़ोसी डाक्टर ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का आरोप है वह कॉलोनी के कुत्ते को बिस्किट खिला रही थी। इस बात को लेकर पड़ोसी ने हमला कर दिया। घटना बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के महानगर कॉलोनी का है। युवती के मुताबिक आरोपी डॉक्टर न केवल छेड़छाड़ करता है बल्कि उसकी बहन पर भी गंदी नजर रखता है।
इज्जतनगर निवासी सीमा वर्मा इंग्लैंड में एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर नौकरी करती है। बरेली में उनका नया मकान बन रहा है, जिस कारण वह छुट्टी लेकर आई हुई है। उन्होने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे वह घर के बाहर कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं। इस दौरान पड़ोसी डॉ. विवेक गुप्ता भड़क उठे और सीमा का हाथ पकड़कर खींच कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया। जब युवती ने विरोध किया तो विवेक गुप्ता और उनकी पत्नी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं है। पीड़िता के मुताबिक उसने तत्काल डायल 112 पर फोन किया लेकिन पुलिस देर से मौके पर पहुंची। कॉलोनी में रहने वालों लोगों ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को कुत्तों से चिढ़ है और कोई भी अगर उन्हें खाना खिलाता है तो वह झगड़ा करने लगता है। वहीं युवती का आरोप है कि पड़ोसी डॉक्टर आए दिन उस पर और उसकी बहन पर अश्लील कमेंट करता है। घटना के बाद पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनी में तनाव का माहौल है और लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में आरोपी दंपति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।
- हिन्दी समाचार
- उत्तर प्रदेश
- इंग्लैंड से आई महिला इंजीनियर को डाक्टर ने हाथ पकड़ कर खीचा की छेड़खानी, विरोध करने लाठी से पीटा
इंग्लैंड से आई महिला इंजीनियर को डाक्टर ने हाथ पकड़ कर खीचा की छेड़खानी, विरोध करने लाठी से पीटा
By Satish Singh
Updated Date