नई दिल्ली। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस आज मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन की है। इन सबके बीच एनडीए में शामिल चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाह ने इस मामले में चुनाव आयोग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठा दी है।
पढ़ें :- इलेक्शन कमीशन का पूरा का पूरा भेद खुल गया, इतना घटिया काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ होगा: अखिलेश यादव
एनडीए में शामिल दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, एसआइआर से संबंधित विवाद पर जनता में काफी उलझन की स्थिति पैदा हो गई है। विषय को एड्रेस करने की जरूरत है। कंफ्यूजन दूर करने हेतु चुनाव आयोग के द्वारा अविलंब सही स्थिति पर स्पष्टीकरण आना चाहिए।
एस आइ आर से संबंधित विवाद पर जनता में काफी उलझन की स्थिति पैदा हो गई है। विषय को एड्रेस करने की जरूरत है। कंफ्यूजन दूर करने हेतु चुनाव आयोग के द्वारा अविलंब सही स्थिति पर स्पष्टीकरण आना चाहिए। @ECISVEEP
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) September 25, 2026
पढ़ें :- CJP बोली- 'CEC ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के अंदर दें इस्तीफा...', नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, अगर चुनाव आयोग के ऊपर ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं तो मैं मानता हूं कि ये जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की है कि वो अपने पक्ष मे अपनी बातों को मजबूती से रखें। विपक्ष क्या बोलता है उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि विपक्ष का काम राजनीति करना है। चुनाव आयोग को जनता का विश्वास बना रहे क्योंकि अगर चुनावी प्रक्रिया के ऊपर ही जनता का संदेह खड़ा हो जाएगा तो ये गलत है ऐसे में चुनाव आयोग अपनी बातों को मजबूती से रखना चाहिए। ताकि जनता के मन में कोई संदेह न आए।
दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट आने के बाद देशभर में हंगामा मचा हुआ है। इस रिपोर्ट में चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगा दिए। इन आरोपों के बीच देश का सियासी पारा काफी बढ़ गया। विपक्षी दल अब इस मामले को लेकर राहुल गांधी का इस्तीफा मांग रहे हैं।