Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘लगान’ फिल्म की 25वीं सालगिरह पर मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग,आमिर खान भी होंगे शामिल

‘लगान’ फिल्म की 25वीं सालगिरह पर मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग,आमिर खान भी होंगे शामिल

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल (Indian Film Festival of Melbourne) के 17वें एडिशन (17th edition) में शामिल होंगे। यहां वो अपनी मशहूर फिल्म ‘लगान’ (film ‘Lagaan’) की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचेंगे। इसकी जानकारी खुद आयोजकों ने दी। भारत के बाहर भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) का सबसे बड़ा जश्न माने जाने वाले इस फेस्टिवल का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक मेलबर्न में किया जाएगा।

पढ़ें :- Video : मंच पर रेखा ने पंकज त्रिपाठी की अनोखी डिमांड, बोले- 'मैडम मैं हिंदी मीडियम का छात्र हूं'

9 जुलाई को फेस्टिवल की आमिर करेंगे शुरुआत

9 जुलाई को होने वाले फेस्टिवल के शुरुआती इवेंट में ‘लगान’ की 25वीं सालगिरह (25th anniversary) मनाई जाएगी। आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) के डायरेक्शन में बनी यह पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है और इसे बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, आमिर मेलबर्न के ACMI सिनेमा में स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे और इस साल के फेस्टिवल के जश्न की आधिकारिक शुरुआत करेंगे। फेस्टिवल डायरेक्टर मितु भौमिक लांगे ने कहा कि ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाना फेस्टिवल की शुरुआत करने का एक सही तरीका है।

फेस्टिवल की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती

पढ़ें :- KBC 18 : पहली बार पहुंचे सनी देओल, पहले ही एपिसोड में आमिर की बात पर बिग बी ने दी वॉर्निंग!

फेस्टिवल डायरेक्टर ने कहा कि मेलबर्न का इंडियन फिल्म फेस्टिवल हमेशा ऐसी कहानियों का जश्न मनाता रहा है, जिन्होंने दर्शकों पर गहरा असर डाला है। हमारे 17वें एडिशन (17th edition)  की शुरुआत ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने से बेहतर तरीके से नहीं हो सकती थी।

यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर है और दुनिया भर में फिल्ममेकर्स और दर्शकों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है। भौमिक लांगे ने आगे कहा कि हम इस खास जश्न के लिए मेलबर्न में आमिर खान का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं और फेस्टिवल के एक और यादगार एडिशन को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। फेस्टिवल के 17वें एडिशन (17th edition)  में फिल्में दिखाई जाएंगी, प्रीमियर होंगे, बातचीत, मास्टरक्लास और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें दुनिया भर से फिल्ममेकर्स, एक्टर्स, इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स और सिनेमा के शौकीन लोग एक साथ आएंगे।

Advertisement