Realme P1 Speed 5G first sale Today: रियलमी ने भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखकर हाल ही में रियलमी ने Realme P1 Speed 5G को लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज रात 12 बजे से रियलमी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। नए रियलमी को दो वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है। जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। आइये, Realme P1 Speed 5G के पहली सेल पर मिल रहे ऑफर्स और फोन के दमदार फीचर्स के बारे में जान लेते हैं-
पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 : AI महाकुंभ में 300 एग्जीबिशन, 13 देशों के पवेलियन और 2.5 लाख विजिटर्स, शामिल होंगे टेक लीडर्स
रियलमी ने Realme P1 Speed 5G को खास तौर पर गेमर्स के लिए लाया है, जिसमें हीटिंग को कम करने के लिए एक खास तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की 20,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि, Realme P1 Speed 5G के फर्स्ट सेल ऑफर में 2000 रुपये तक के डिस्काउंट के बाद बेस वेरिएंट को 15,999 रुपये और टॉप वेरिएंट को सिर्फ 18,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
Realme P1 Speed 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए रियलमी में 6.67 इंच की बड़ी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2400 पिक्सल के रेजोल्यूशन दी गयी है। इसमें आपको 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले रेनवाटर स्मार्ट टच फीचर दिया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Mediatek Dimensity 7300 Energy चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जोकि 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसमें 14GB तक की वर्चुअल रैम क्रिएट करने का ऑप्शन दिया गया है।
स्मार्टफोन में 50+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप रियर पैनल में दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।