लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव सरकार का इतिहास घिनौना, वर्तमान ‘फर्जी PDA’ के नाम पर झूठ बोलने वाली ऑटोमैटिक मशीन, और भविष्य अंधकारमय है।
पढ़ें :- सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, 2012 से 2017-स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के वंशज अखिलेश यादव जी का दमनकारी शासनकाल था। जनता ने समाजवादी पार्टी के जातिवाद, परिवारवाद, गुंडागर्दी, माफियाराज, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर ‘हरीगढ़ का परमानेंट ताला’ लगा दिया है।
2012 से 2017- स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के वंशज श्री अखिलेश यादव जी का दमनकारी शासनकाल था।
जनता ने समाजवादी पार्टी के जातिवाद, परिवारवाद, गुंडागर्दी, माफियाराज, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर ‘हरीगढ़ का परमानेंट ताला’ लगा दिया है।
श्री अखिलेश यादव सरकार का इतिहास घिनौना, वर्तमान…
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 26, 2025
उन्होंने आगे लिखा, अखिलेश यादव सरकार का इतिहास घिनौना, वर्तमान ‘फर्जी PDA’ के नाम पर झूठ बोलने वाली ऑटोमैटिक मशीन, और भविष्य अंधकारमय है। जिस पर उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ने सुरक्षा और विकास की गारंटी के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने तथा समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी मानते हुए उस पर परमानेंट लॉक लगा दिया है। अब ‘समाजवाद’ नहीं, सिर्फ़ ‘नकली समाजवाद नाम की दुकान’ बची है-जो 2027 में सैफई में सिमट जाएगी।