नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के कार्यकाल को एक साल और बढ़ा दिया गया है। अब जेपी नड्डा (JP Nadda) जून 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। भजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर जेपी नड्डा ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का अभार जताया है।
पढ़ें :- जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है : राहुल गांधी
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार।
हम सभी को मिलकर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में दो-तिहाई से अधिक बहुमत से लोकसभा के चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है। ग़रीब कल्याण हमारा संकल्प है।
जय हिन्द, जय भाजपा। pic.twitter.com/TgQY1IBfnj
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 17, 2023
पढ़ें :- नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है: राहुल गांधी
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार। हम सभी को मिलकर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में दो-तिहाई से अधिक बहुमत से लोकसभा के चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है। ग़रीब कल्याण हमारा संकल्प है। जय हिन्द, जय भाजपा।’