1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है : राहुल गांधी

जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। यहां उन्‍होंने सबसे पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा की।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। यहां उन्‍होंने सबसे पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा की।

पढ़ें :- लखनऊ हत्याकांड: श्रद्धा दुबे की तलाश में भगवानपुर पहुंची क्राइम ब्रांच और एसओजी

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी  राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट लिखा कि आज पांचवे  चरण का मतदान है। उन्होंने कहा कि पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है।

राहुल गांधी ने  लिखा कि नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है। युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज़ से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मज़दूर वाजिब मेहनताने के लिए।

उन्होंने कहा कि जनता INDIA के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं । अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट के जजों की भी नहीं सुनती सरकार, 25 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर धरना देने का दिया अल्टीमेटम

कुछ देर में रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी कुछ देर रायबरेली पहुंचेंगे। बछरावां के बूथों से लेकर हरचंदपुर विधानसभा से होते हुए पूरे रायबरेली में मतदान केंद्रों पर भ्रमण करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...