Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम! पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मार की हत्या कर दी, फिर हुआ फरार

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम! पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मार की हत्या कर दी, फिर हुआ फरार

By Harsh Gautam 
Updated Date

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कथित रिश्ते से नाराज पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात ट्रोनिका सिटी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राशिद (38) ने अपनी पत्नी शबनम (36) और उसके जानने वाले फहीम (32) को घर बुलाया था। इसी दौरान तीनों के बीच विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक हो गया। इसके बाद राशिद ने पहले अपनी पत्नी और फहीम की गोली मार के ​हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पढ़ें :- Mumbai Rain Havoc : मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का कहर, विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

घटना की सूचना पड़ोसियों ने डायल-112 पर दी, जिन्होंने घर से झगड़े और गोली की आवाजें सुनी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था और अंदर दोनों लोग पड़े थे। घर के अंदर खून के निशान फैले हुए थे, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जांच में सामने आया है कि फहीम, राशिद के साथ ही काम करता था और पिछले दो साल से उसका घर आना-जाना था। इसी दौरान उसकी शबनम से नजदीकियां बढ़ीं, जिसे लेकर कुछ दिन पहले राशिद को शक हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल एक बेटा मौजूद था, जबकि बाकी छह बच्चे दूसरे मकान में थे। पड़ोसियों के अनुसार, राशिद और शबनम के कुल 7 बच्चे हैं, जो अभी छोटे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement