लखनऊ। शाइन सिटी घोटाले (Shine City Scam) का मुख्य आरोपी दुबई में पकड़ा गया। राशिद नसीम (Rashid Naseem) और उसकी कंपनियों के खिलाफ पुलिस करीब 554 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। आरोप है कि निवेश के नाम पर लोगों से 800 से 1000 करोड़ रुपए की ठगी की गई। लुभावने रिटर्न का वादा कर लोगों से पैसा वसूला गया और फिर 2019 में राशिद नसीम (Rashid Naseem) देश छोड़कर दुबई फरार हो गया था। ईडी-ईओडब्ल्यू (ED-EOW) के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर दुबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पढ़ें :- केजरीवाल के बरी होने पर कपिल सिब्बल का बीजेपी पर सीधा वार, बोले- ‘जेल भेजो, सरकार गिराओ और चुनाव जीतो’, CBI-ED सरकार का हथियार