Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO-एक्ट्रेस पार्वती ने बचपन में हुई घिनौनी हरकत और शोषण का किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-‘मुझे बहुत दर्द हुआ था’

VIDEO-एक्ट्रेस पार्वती ने बचपन में हुई घिनौनी हरकत और शोषण का किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-‘मुझे बहुत दर्द हुआ था’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नेशनल अवॉर्ड विजेता साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु (South Actress Parvathy Thiruvothu) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बचपन से जुड़ी बेहद दर्दनाक और डरावनी यादों को साझा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कम उम्र में ही उन्हें कई बार यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) और छेड़खानी का सामना करना पड़ा, ऐसे अनुभव जिन्हें वह नहीं चाहतीं कि कोई भी बच्चा अपनी जिंदगी में झेले। चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं।

पढ़ें :- VIDEO : श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद IndiGo विमान पोल से टकराया, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

‘सीने पर वार कर देता था’

दरअसल, पार्वती ने ‘द मेल फेमिनिस्ट’ पॉडकास्ट में खुलकर बताया कि किस तरह अनजान लोगों द्वारा उन्हें बार-बार परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं इतनी डरावनी थीं कि उनका असर कई सालों तक उनके मन और शरीर पर बना रहा। पार्वती ने बताया कि बचपन में कई मौकों पर उन्हें सार्वजनिक जगहों पर हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा।

एक लड़की होने का मतलब क्या-क्या सहना पड़ता है?

पढ़ें :- वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो

एक्ट्रेस के मुताबिक, कभी ऑटो में चढ़ते वक्त कोई उन्हें चुटकी काट देता था, तो कभी रेलवे स्टेशन जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर कोई जोर से उनके सीने पर वार कर देता था। पार्वती ने कहा,कि मैं उस वक्त बहुत छोटी थी और मुझे साफ याद है कि मुझे दर्द हुआ था। यह कोई हल्का स्पर्श नहीं था, बल्कि जोर से मारा गया था। मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है? एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ऐसे अनुभव उनके लिए बेहद डरावने थे और उन्होंने बहुत कम उम्र में ही यह महसूस कर लिया था कि एक लड़की होने का मतलब क्या-क्या सहना पड़ता है?साथ ही फ्लैशिंग। कितनी बार मैंने मुड़कर देखा कि किसी आदमी अपना मुंडू (धोती) ऊपर करके… अपना अंग दिखा रहा है। उस समय मुझे पता ही नहीं था कि क्या हो रहा है? बहुत बाद में जाकर जब वापस सोचती हूं तो समझ आता है कि इन अनुभवों से हमारे शरीर पर कितना असर पड़ा है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट, बोला- 'बच्चों के यौन शोषण की रिपोर्ट न करना भी अपराध', प्रधानाध्यापिका को राहत देने से इनकार

मां ने सिखाया खुद को बचाने का तरीका

पार्वती ने बताया कि इन घटनाओं के बाद उनकी मां ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही बाहरी दुनिया की सच्चाई से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि मेरी मां मुझे सिखाती थीं कि सड़क पर कैसे चलना है। विंडो शॉपिंग मत करो, पुरुषों के हाथों पर नजर रखो। सोचिए, अगर एक मां को अपने बच्चे को ये सब सिखाना पड़े, तो यह कितना डरावना है।

सार्वजनिक जगहों पर करना पड़ा अश्लील हरकतों का सामना

पार्वती ने यह भी खुलासा किया कि कई बार उन्हें सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतों का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस उम्र में उन्हें समझ ही नहीं आता था कि उनके साथ क्या गलत हो रहा है, लेकिन समय बीतने के साथ उन्हें एहसास हुआ कि इन अनुभवों का उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर कितना गहरा असर पड़ा।

पार्वती न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि जेंडर, सेफ्टी और कंसेंट जैसे मुद्दों पर अपनी मुखर राय के लिए भी जानी जाती है. सालों से उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की शानदार फिल्मों में काम किया है। इसमें ‘टेक ऑफ’, ‘Uyire’, ‘करीब करीब सिंगल’, ‘चार्ली’, ‘Maryan’ और ‘बैंगलोर डेज’ जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस पार्वती को जल्द ही ‘द स्टॉर्म’ नाम की सीरीज में देखा जाने वाला है। ये ऋतिक रोशन के प्रोडक्शन HRX Films के तले बनने वाला पहला प्रोजेक्ट है। इस हाई-स्टेक थ्रिलर सीरीज अजितपाल सिंह ने क्रिएट और डायरेक्ट की है। इस शो में अलाया एफ, श्रिष्टि श्रीवास्तव, रामा शर्मा और सबा आजाद भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

पढ़ें :- दिल्ली हाई कोर्ट का ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा फैसला, शिकायत अपीलीय समिति को दिया 15 दिन का समय
Advertisement