नई दिल्ली: समुद्र के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज में समुद्री जन-जीवन को करीबी से देखने का मौका मिलता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में एक शख्स बीच समुद्र में अपनी चलती हुई नाव पर पक्षियों को भोजन खिला रहा है।
पढ़ें :- Video-अग्निवीर पिंकू कुमार को गांव वाले बुलाते हैं नकली फौजी,राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि मैं आपकी शादी में आऊंगा…
वह बकेट में से मछलियों को निकालता है और पीछे से उड़ कर आ रहे पक्षियों को खिलाता है। इसी बीच समुद्री शेर बोट के नीचे आ जाता है। उसे अपनी ओर आता देख श्ख्स उसे भी बकेट से मछली निकालकर खिलाने लगता है।
इस बीच भोजन की लालच में समुद्री शेर बकेट में ही घुस जाता है और सभी मछलियों को सफा चट्ट कर देता है। भोजन करने के बाद वह वापस समुद्र में कूद जाता है। इसके बाद शख्स वापस उस बकेट में देखता है कि शायद कुछ मछलियां बची हों, पर उसमें कुछ नहीं होता।
An absolutely outstanding performance. Worth watching to the end. pic.twitter.com/784GSCJUvh — Tom Boadle (@TomBoadle) March 18, 2021
पढ़ें :- मास रेपिस्ट प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीएम मोदी खामोश, सब कुछ पता होने बाद भी उसके लिए मांगते हैं वोट: अलका लांबा
इस वीडियो को स्काई न्यूज के सीनियर न्यूज एडिटर टॉम बोअडल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अब तक 99 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं इसे 7 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।