Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. राजधानी में सी. विक्रम सिंह की हत्या ने नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के खिलाफ अत्याचारों के घावों को फिर ताज़ा कर दिया : मेघालय CM कॉनराड संगमा

राजधानी में सी. विक्रम सिंह की हत्या ने नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के खिलाफ अत्याचारों के घावों को फिर ताज़ा कर दिया : मेघालय CM कॉनराड संगमा

By Abhimanyu 
Updated Date

Murder of a musician from Manipur : दिल्ली में मणिपुर के म्यूजीशियन सी. विक्रम सिंह की हत्या को लेकर मेघायल के सीएम कॉनराड संगमा की कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के खिलाफ कथित अत्याचारों से जोड़ दिया है। इस घटना पर सीएम संगमा ने कहा कि दिल्ली में सी. विक्रम सिंह की हत्या ने नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के खिलाफ अत्याचारों के घावों को फिर ताज़ा कर दिया है।

पढ़ें :- दिल्ली में मणिपुर के म्यूजीशियन की पीट-पीटकर हत्या पर गरमायी सियासत, कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार को घेरा

मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मारपीट के कारण हुई दुखद मौत की घटना से बहुत दुख हुआ है।
इस घटना ने राजधानी में नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले अत्याचारों के दर्दनाक घावों को एक बार फिर ताज़ा कर दिया है। अधिकारियों और दिल्ली पुलिस से मांग है कि वे सुनिश्चित करें कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।’ इसके अलावा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य के म्यूज़िशियन की हत्या को लेकर केंद्र शासित प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के मीडिया व प्रचार विभाग चेयरमैन पवन खेड़ा ने सरकार पर ऐसी घटनाओं को नजर-अंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मणिपुर के म्यूज़िशियन सी. विक्रम सिंह ने दिल्ली में अपने घर के बाहर हो रहे शोर-शराबे और उपद्रव पर आपत्ति जताई। उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया। इसे शराब के नशे में हुई हिंसा की एक अलग-थलग घटना मानकर नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। लेकिन मामला इससे कहीं ज़्यादा गंभीर है।’

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, ‘यह घटना तब हुई जब सरकार ने सालों से तेज़ आवाज़ में बजने वाले डीजे, सार्वजनिक हंगामे और नियमों की खुलेआम अनदेखी को सामान्य और जायज़ बना दिया है। कानून को सख्ती से लागू करने के बजाय, सत्ता में बैठे लोगों ने अक्सर आँखें मूँद लीं – जिससे बिना सज़ा के बच निकलने का माहौल बन गया। हो सकता है कि विक्रम सिंह की जान लेने वाला डंडा सरकार ने न चलाया हो। लेकिन उनकी हत्या की वजह बने माहौल को बनाने की ज़िम्मेदारी से वह बच नहीं सकती।’

पढ़ें :- क्या स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस करेगी कार्रवाई? CJP का विरोध प्रदर्शन, 'हत्या के प्रयास' और SC/ST एक्ट में केस दर्ज करने की मांग

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों के खिलाफ़ तुरंत और मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई तो दूर की बात है, अक्सर आरोपी उन्हीं की पार्टी के होते हैं और पूरा तंत्र दोषियों को बचाने में लग जाता है। एक आम नागरिक अब उनकी पार्टी और सरकार के सामने खुद को बेबस महसूस कर रहा है।’

Advertisement