नई दिल्ली। रॉक म्यूजिक को एक नई पहचान देने वाले मशहूर सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड (Famous singer Brad Arnold) का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने 47 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी बेबाक गायकी और अनूठी आवाज ने उस दौर के युवाओं के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। ग्रैमी नॉमिनेटेड बैंड ‘3 डोर्स डाउन’ के लीड सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड (Famous singer Brad Arnold) ने कुछ महीनों पहले खुलासा किया था कि वह स्टेज 4 किडनी कैंसर से जूझ रहे हैं। बैंड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है, जिससे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
पढ़ें :- छह माह बाद जेल से रिहा हुए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, कहा- पहाड़ों पर लौट कर बहुत अच्छा लग रहा
बैंड जारी बयान में कहा कि ‘ब्रैड अर्नोल्ड ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बहादुरी से लड़ते हुए अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने सोते समय अपनों के बीच बड़े ही सुकून से दुनिया को अलविदा कहा। 3 Doors Down बैंड के सफर की शुरुआत 1995 में मिसिसिपी से हुई थी, लेकिन इन्हें असली पहचान मिली साल 1999 में आए इनके सुपरहिट गाने Kryptonite से।
यह गाना इतना हिट हुआ कि बैंड को ग्रैमी नॉमिनेशन तक ले गया। दिलचस्प बात यह है कि ब्रैड ने यह गाना महज 15 साल की उम्र में अपनी मैथ्स क्लास के दौरान एक कागज पर लिख डाला था। उनका पहला एल्बम, द बेटर लाइफ कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 60 लाख से ज्यादा कॉपी बिकीं। इसके बाद साल 2003 में आए गाने When I’m Gone के लिए बैंड को दूसरा ग्रैमी नॉमिनेशन मिला, जिसने रॉक म्यूजिक की दुनिया में उनकी जगह हमेशा के लिए पक्की कर दी।
ब्रैड अर्नोल्ड के प्रभाव को याद करते हुए बैंड ने कहा कि उन्होंने रॉक म्यूजिक को एक नई पहचान दी थी। उनकी खासियत यह थी कि वह बेहद सीधे और सरल शब्दों में दिल छू लेने वाली बातें लिखते थे, जिनसे आम इंसान खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता था। उन्होंने पोस्ट-ग्रंज म्यूजिक को घर-घर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
बी लाइक दैट गाना बना ‘अमेरिकन पाई 2’ का हिस्सा
पढ़ें :- भारतीय राजनीति में पीएम मोदी ने रचा इतिहास, देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का बनाया रिकॉर्ड
अपने शानदार करियर के दौरान 3 Doors Down ने कुल 6 स्टूडियो एल्बम रिलीज किए, जिनमें 2016 में आई ‘अस एंड द नाइट’ आखिरी थी। उनके कई गाने जैसे ‘लूजर’, ‘डक एंड रन’ और बी लाइक दैट चार्टबस्टर रहे। खासतौर पर बी लाइक दैट गाना तो 2001 की मशहूर फिल्म ‘अमेरिकन पाई 2’ के साउंडट्रैक का भी हिस्सा बना था, जिसे आज भी फैंस बड़े चाव से सुनते हैं।