Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा में आज से ‘नितिन नबीन युग’ की शुरुआत, देखें- अब तक कब, कौन, किस उम्र में बना अध्यक्ष

भाजपा में आज से ‘नितिन नबीन युग’ की शुरुआत, देखें- अब तक कब, कौन, किस उम्र में बना अध्यक्ष

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP National President : भाजपा को लंबे इंतजार के बाद आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। सोमवार को कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन दाखिल करने और अमित शाह व राजनाथ सिंह के प्रस्तावक बनने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर साफ हो गयी थी। नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना तय है। वह भाजपा के 12वें और सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। नबीन का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। आइये जानते हैं कि नितिन नबीन से पहले किन नेताओं ने भाजपा के अध्यक्ष पद को कब और किस उम्र में संभाला था।

पढ़ें :- बजट सत्र में हंगामा जारी, नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बताया उन्हें अबोध बालक, खरगे का पलटवार, बोले- बीजेपी को तो मोदी जी ने बनाया बंधक

भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की नींव 6 अप्रैल 1980 को रखी गयी थी, जिसका मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है। स्थापना से लेकर अब तक भाजपा के 45 साल हो गए हैं। इस राजनैतिक संगठन के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी थे, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री पद को भी संभाला। बाजपेयी के बाद लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता भी भाजपा का नेतृत्व कर चुके हैं। लेकिन, इन सभी नेताओं में नितिन नबीन सबसे युवा अध्यक्ष होंगे, जो 20 जनवरी 2026 को पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों का कार्यकाल

1- अटल बिहारी वाजपेयी

कार्यकाल: 1980 – 1986, उम्र  55 वर्ष

पढ़ें :- सदन में हंगामा: चीन के चार टैंक....राहुल गांधी के इतना बोलते ही राजनाथ सिंह ने किया विरोध, कहा-आप अप्रकाशित किताब का जिक्र नहीं कर सकते

2- लालकृष्ण आडवाणी

पहला कार्यकाल 1986 – 1991,उम्र 58 वर्ष

दूसरा कार्यकाल 1993 – 1998, उम्र 65 वर्ष

तीसरा कार्यकाल 2004 – 2005, उम्र 77 वर्ष

3- मुरली मनोहर जोशी

पढ़ें :- बंगाल की अस्मिता का विरोध करने वाली तृणमूल कांग्रेस को आने वाले चुनाव में उखाड़कर फेंक दीजिए...कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले अमित शाह

कार्यकाल 1991 – 1993,उम्र 57 वर्ष

4- कुशाभाऊ ठाकरे

कार्यकाल 1998 – 2000, उम्र 75 वर्ष

5- बंगारू लक्ष्मण

कार्यकाल 2000 – 2001, उम्र 61 वर्ष

6- जना कृष्णमूर्ति

पढ़ें :- यूपी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह, कहा-पीएम के नेतृत्व में सीएम योगी ने योजनाओं को जमीन पर उतारा

कार्यकाल 2001 – 2002, उम्र 72 वर्ष

7- एम. वेंकैया नायडू

कार्यकाल 2002 – 2004, उम्र 53 वर्ष

8- राजनाथ सिंह

पहला कार्यकाल 2005 – 2009, उम्र 54 वर्ष

दूसरा कार्यकाल 2013 – 2014, उम्र 61 वर्ष

9- नितिन गडकरी

पढ़ें :- BJP देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां बड़े पदों और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं: नितिन नबीन

कार्यकाल 2009 – 2013, उम्र 52 वर्ष

10- अमित शाह

कार्यकाल 2014 – 2020, उम्र 49 वर्ष

11- जे.पी. नड्डा

कार्यकाल 2020 – 2024, उम्र 59 वर्ष

12- नितिन नबीन

कार्यकाल 2025 – , उम्र 45 वर्ष

Advertisement